Thursday, November 13, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedकांग्रेस में एक और बगावत : निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश...

कांग्रेस में एक और बगावत : निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया

CHANNEL9.LIFE

दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी द्वारा पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही बगावत का दौर शुरू हो गया है। कल कांग्रेस नेत्री प्रीति साहू ने बागी तेवर दिखाते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और नामांकन फार्म जमा कर दिया। आज नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने बगावत का ऐलान कर दिया है।

राजेश शर्मा का नाम प्रत्याशियों की सूची में वार्ड 45 से फाइनल हो चुका था। लेकिन जब प्रत्यािशयों की सूची घोषित की गई तो राजेश का नाम गायब था। उनकी जगह आयुष शर्मा को कांग्रेस की टिकट दी गई है। आयुष शर्मा शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष है। आयुष का निवास भी वार्ड 45 में नहीं है। आदर्श नगर में निवास होने के बावजूद राजेश की टिकट काट दी गई।

राजेश शर्मा नगर निगम के वरिष्ठ पूर्व पार्षद हैं। वार्ड 45 और 46 में पार्षद रह चुके हैं। उनकी माता भी पद्मनाभपुर वार्ड से पार्षद चुनी गई थी। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष पद पर रहते हुए शहर हित से जुड़े मुद्दों को काफी बढ़-चढ़कर उठाते रहे हैं और राजनीति के साथ ही सामाजिक-धार्मिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहे हैं। लगातार सक्रियता के बावजूद उनकी टिकट कटने से वार्ड के कांग्रेसियों के साथ ही स्थानीय नागरिक भी कांग्रेस से नाराज हैं। बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में राजेश शर्मा ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आज वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे।      

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!