Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedगीते ने भी छोड़ी कांग्रेस : निर्दलीय चुनाव लड़ने किया ऐलान

गीते ने भी छोड़ी कांग्रेस : निर्दलीय चुनाव लड़ने किया ऐलान

CHANNEL9.LIFE

दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिये आज नामांकन का अंतिम दिन है। कल पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही कांग्रेस पार्टी में एक के बाद एक लगातार बगावत का सिलसिला जारी है। कल सबसे पहले कांग्रेस नेत्री प्रीति साहू ने बागी तेवर दिखाए और महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। आज सुबह नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने बगावत का ऐलान करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। अब प्रकाश गीते ने भी बागी तेेवर अपना लिये हैं। 

प्रकाश गीते ने कहा कि वार्ड 42 से उनके परिवार के सदस्य लगातार चुनाव जीतते आए हैं। उनके चाचा शिवराम गीते चुनाव लड़े और जीते। उनके बाद वे स्वयं चुनाव जीते। इसके बाद अगले चुनाव में उनकी माता मनी गीते चुनाव जीत गई। उनके निधन के बाद उपचुनाव हुए जिसमें उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ा और विजय हासिल की। इस बार उन्होंने वार्ड में टिकट के लिये आवेदन किया था, लेकिन वार्ड में मजबूत जनाधार के बावजूद उनकी टिकट काट दी गई। अब उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!