
CHANNEL9.LIFE
दुर्ग। रविवार को भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार का जनसंपर्क नया गंज मंडी वार्ड नंबर 17, औद्योगिक नगर उत्तर से प्रारंभ हुआ। इसके बाद वार्ड नंबर 18 औद्योगिक नगर दक्षिण, वार्ड नंबर 19 भगत सिंह वार्ड दक्षिण, वार्ड नंबर 20 शहीद भगत सिंह वार्ड उत्तर, वार्ड नंबर 21 तितुरडीह में जनसंपर्क किया।

इस दौरान मातृ शक्तियों द्वारा महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार का तिलक लगाकर मुंह मीठा कराते हुए जीत की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी गई। वार्ड क्रमांक 21 से निर्विरोध विजयी भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार को 51 किलो लड्डू से तौला गया। अल्का बाघमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी है तो भरोसा है। भाजपा की सरकार ने प्रदेश में आते ही गरीबों के हित में सभी वादे पूरे किये। पीएम आवास योजना से हर गरीब का सपना पूरा किया जा रहा है।
जनसंपर्क के दौरान सुरुचि उमरे, देवनारायण चंद्राकर, रंजीत पाटील, सावित्री देवी दमाहे, पार्षद विद्यावती सिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, अरुण सिंह, जितेंद्र सिंह राजपूत, काशीराम कोसरे, मौसमी ताम्रकार, अश्वनी साहू, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, कुमुद बघेल, लुकेश बघेल, लता ठाकुर, राजेश ताम्रकार, विद्या नामदेव, विजय जलकारे, हेमंत गोयल, अबीर गोयल, गौतम वेद निरंकारी, नितेश जैन सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
3 फरवरी को 5 वार्डों में जनसंपर्क अभियान
सोमवार 3 फरवरी को भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार का जनसंपर्क अभियान सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। वार्ड 44 में गुरु घासीदास मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जनसंपर्क किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे पद्मनाभपुर पश्चिम वार्ड 45 और दोपहर 12.30 बजे पद्मनाभपुर पूर्व वार्ड 46 में जनसंपर्क किया जाएगा। विश्राम के बाद दोपहर 3 बजे शहीद आजाद वार्ड 37, शाम 4.30 बजे पुलगांव वार्ड 55 में जनसंपर्क किया जाएगा।


