
CHANNEL9.LIFE
दुर्ग। आज वार्ड क्रमांक 8 तकिया में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शाहिद हसन खान की जनसंपर्क रैली में जनसमूह उमड पड़ा। पूर्व पार्षद की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट वार्डवासी शाहिद हसन खान को समर्थन दे रहे हैं। पूर्व पार्षद ने नगर निगम में लोक निर्माण विभाग का कार्यभार संभालने के बाद भी वार्ड की समस्याओं का निराकरण नहीं किया। वार्ड में समस्याओं का अंबार है। नालियां पूरी तरह से जाम है और पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़कों का भी बुरा हाल है। जगह-जगह पानी भरा रहता है, जिसके कारण वार्ड के निवासी आक्रोशित हैं।
रैली में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव देवेंद्र भाटिया, लोकसभा के अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद नरेरा, लोकसभा सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी, रवि साहू, अरुण जोशी, अशोक पटवा, आलमगीर आज़मी, कलीमुल्लाह खान, शादाब बबलू, अनवारुल हसन, शफी कुरैशी, मुजीब कुरैशी, शाहिद अहमद, जहांगीर खान आजमी, मोबिन कुरैशी, सज्जू कुरैशी, इसरार कुरैशी के अलावा महिलाएं भी शामिल रही।


