Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedकांग्रेस से महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने 6 वार्डों में किया जनसंपर्क...

कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने 6 वार्डों में किया जनसंपर्क : भूपेश सरकार और पिछली नगर निगम परिषद की उपलब्धियां गिनाई

CHANNEL9.LIFE

दुर्ग। नगर निगम चुनाव में दुर्ग से महापौर के लिये कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने आज वार्ड 26 संतराबाड़ी से चुनाव प्रचार शुरू किया। पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेसजनों ने दोपहर 3 बजे तक धुआंधार जनसंपर्क किया। कांग्रेस नेता वार्ड 27 और 28 में भी चुनाव प्रचार करने पहुंचे। शाम को वार्ड 56, वार्ड 1 और वार्ड 2 में जनसंपर्क किया गया।

चुनाव करीब आते ही कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बाजे गाजे के साथ कांग्रेस का झंडा लहराते हुए घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू समेत वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है।

चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड 26 से पार्षद प्रत्याशी आरएन वर्मा, वार्ड 27 से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष बघेल , वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी शबाना निशा रानी, वार्ड 1 से कांग्रेस प्रत्याशी चिराग शर्मा, वार्ड 2 से धनवंतिन निषाद, वार्ड 56 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष सोनी  भी जनसंपर्क के दौरान मौजूद रहे।

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को गिनाया। दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस की परिषद के कार्यों की जानकारी देते हुए इस बार के चुनाव में कांग्रेस को ही वोट देने की अपील की गई।

जनसंपर्क अभियान में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, परमजीत सिंह भुई, अनूप वर्मा, प्रवक्ता नासिर खोखर, निकिता मिलिंद, फतेह सिंह भाटिया, शिवेश सिंह,  संदीप वोरा, संजू धनकर, हेमंत तिवारी, पप्पू श्रीवास्तव, आसिफ अली, अश्वनी जांगड़े, फिरदौस खान,  खुशबू साहू, भूमिका देशमुख, दीपिका राजपूत, अमृता सिंह, भुनेश्वरी रानी, निकिता शर्मा, राकेश दुबे सहित अन्य कांग्रेसी व वार्ड वासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!