Thursday, November 13, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedलबरा है भाजपा की सरकार : 5 सौ में सिलेंडर देने का...

लबरा है भाजपा की सरकार : 5 सौ में सिलेंडर देने का वादा पूरा नहीं किया : बिजली बिल भी दोगुना कर दिया : भूपेश बघेल

CHANNEL9.LIFE

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को दुर्ग में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के पक्ष में धुंआधार प्रचार करते हुए बोरसी, नयापारा, उरला और शक्ति नगर में आमसभा को संबोधित किया। बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि साय सरकार लबरा सरकार है। झूठी सरकार है।

भूपेश बघेल ने कहा भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी वादा करते हुए कहा था कि 500 रुपए में सिलेंडर देंगे, लेकिन आज सवा साल बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया। बिजली बिल कांग्रेस के समय हाफ आता था, आज बिजली बिल दोगुना हो गया है। किसानों के पूरे धान की खरीदी नहीं की गई। भुगतान भी नहीं किया गया।

भूपेश ने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि आज मोदी जी का 56 इंच का सीना कहां गया, जो अमेरिका में कमाने गए भारतीयों को अपराधियों की तरह भारत भेजा जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार इस मामले में चुप है। यह कैसी विदेश नीति है जो अपने नागरिकों का अपमान होते देख रही है। प्रदेश हो या देश भाजपा की नीति और कार्य जन विरोधी है और ये जन विरोधी ही रहेंगे।

कांग्रेस की सरकार ने दुर्ग के विकास के लिये 5 सौ करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर भेजी थी। भाजपा सरकार बनते ही दुर्ग का विकास रोक दिया गया। राज्य सरकार ने राशि वापस मंगा ली। नगरीय निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस को आशीर्वाद देगी और इन तानाशाहों को सबक सिखाएगी। भूपेश ने कहा कि भाजपा सरकार के अधिकारी कांग्रेसियों के यहां तो छापे मार रहे हैं, लेकिन एक भी छापा बीजेपी के नेता के यहां नहीं मारा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!