Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedजनसंपर्क के दौरान आम जनमानस का मिला स्नेह मेरी जीत की गारंटी ...

जनसंपर्क के दौरान आम जनमानस का मिला स्नेह मेरी जीत की गारंटी  – अलका बाघमार

CHANNEL9.LIFE
भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने आज वार्ड 24 आमदी नगर वार्ड में जनसंपर्क किया। यहां से वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर, वार्ड नंबर 59 साकेत कॉलोनी कातुल बोर्ड पूर्व, वार्ड नंबर 60 कातुल बोर्ड पश्चिम में भी जनसंपर्क किया गया। इस दौरान पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, प्रभारी संतोष सोनी, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, पार्षद प्रत्याशी जयश्री देशमुख, मनोज सोनी, नीलम सिंह परिहार, श्वेता ओझा ताम्रकार उपस्थित रहे।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार ने कहा कि मेरे जनसंपर्क के दौरान आम जनमानस के द्वारा जो प्रेम, स्नेह और आत्म सम्मान मिला, वह मेरी जीत को सुनिश्चित करता है। कई जगह यह देखने को मिला कि बुजुर्गों बच्चों और महिलाओं के साथ-साथ युवा वर्ग भी बढ़कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। एक वार्ड में एक दिव्यांग अपनी व्हीलचेयर पर बैठकर हमारे पक्ष में वोट की अपील करते रहे। आम जनमानस ने अपने मन में भारतीय जनता पार्टी को वापस नगर सरकार में बैठाने का मन बना लिया है। कांग्रेस पार्टी की नगर सरकार से लोगों को बड़ी उम्मीद थी। उन्होंने अपनी भ्रष्ट नीतियों के चलते दुर्ग की पूरी तरह से दुर्दशा कर दी। भाजपा के समय नगर में जो निर्माण कार्य हुए थे, उसे भी कांग्रेस सरकार संभाल नहीं पाई। कांग्रेस की नगर सरकार ने सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार को जन्म दिया है।
जनसंपर्क रैली में जितेंद्र सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान मनमोहन शर्मा बानी सोनी शिवेंद्र सिंह परिहार अरुण सिंह विनोद सिंह गायत्री वर्मा झरना वर्मा मौसमी ताम्रकार तनुजा बघेल प्रीति साहू अंजू तिवारी ममता गुरुर शैलेंद्र ताम्रकार ईश्वर देवांगन कुंदन साहू महेंद्र यादव इकराम कुरैशी कल्पना यादव कालिंद्री साहू दिनेश्वरी तुरकर हेमंत गोयल नितेश जैन जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!