Thursday, November 13, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedकांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की रणनीति से जीते खैरागढ़ के...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की रणनीति से जीते खैरागढ़ के दो नगर पंचायत का चुनाव : प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान ने दी बधाई

CHANNEL9.LIFE

खैरागढ़ जिला के गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस के लाल शाह खुसरो ने जीता। कुल 15 में से 7 वार्डों में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी भी चुनाव जीत गए। इसी तरह खैरागढ़ जिला के छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भी कांग्रेस प्रत्याशी नम्रता वैष्णव सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज की। यहां 15 वार्ड में से 8 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद चुने गए।

प्रदेश कांग्रेस सचिव व खैरागढ़ के चुनाव पर्यवेक्षक अय्यूब खान ने अपने प्रभार के खैरागढ़ जिला के दोनों नगर पंचायतों में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। अय्यूब ने कहा कि बेहतर टिकट वितरण, कुशल रणनीति और इलेक्शन मैनेजमेंट के साथ ही कांग्रेस विधायक यशोदा निलंबर वर्मा, क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, गंडई ब्लाक अध्यक्ष भीरगेश यादव व छुईखदान के ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के तालमेल से दोनों नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर जीत हुई और आधे से ज्यादा पार्षद चुने गए।

क्षेत्र के कांग्रेस पर्यवेक्षक व पीसीसी सचिव अय्यूब खान ने दोनो नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्षों, वार्ड पार्षदों सहित  कांग्रेस विधायक, संंगठन नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!