Thursday, November 13, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedविधायक गजेन्द्र यादव की दुर्ग शहरवासियों को एक और सौगात : नगर...

विधायक गजेन्द्र यादव की दुर्ग शहरवासियों को एक और सौगात : नगर निगम को मिली प्रदेश की पहली पोंड क्लीनर मशीन

CHANNEL9.LIFE

दुर्ग। अब दुर्ग के तालाबों में जलकुम्भी की समस्या नहीं होगी। इससे निजात पाने के लिये विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से पोंड क्लीनर मशीन आ गई है। बारिश के सीजन में शिवनाथ नदी के पास इंटकवेल में कचरा फंसने से पानी सप्लाई में रुकावट आती थी। इस समस्या को सुलझाने के लिये लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की मशीन खरीदी गई है।


तालाब से जलकुम्भी निकालने आज पोंड क्लीनर मशीन से ट्रायल किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार और निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल, नवनिर्वाचित पार्षद गुलाब वर्मा, लीलाधर पाल, देवनारायण चंद्राकर और कांशीराम कोसरे उपस्थित रहे।
शहर विधायक गजेंद्र यादव के प्रयासों से शासन ने पहली बार पोंड क्लीनर मशीन खरीदने दुर्ग नगर निगम को अनुमति दी है। एजेंसी द्वारा द्वारा आज मशीन दुर्ग निगम को हैंडओवर की गई। इस आधुनिक मशीन से नदी तालाब के ऊपरी सतह से जलकुम्भी के साथ ही बेल्ट के माध्यम से 5 फीट गहराई तक सभी प्रकार के खरपतवार को भी आसानी से निकाला जा सकेगा। इस मशीन का प्रयोग जम्मू में डल झील और हैदराबाद के हुसैन सागर में पानी को साफ रखने खरपतवार निकालने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
प्रदेश में पहली बार खरीदी गई पोंड क्लीनर मशीन
आधुनिक पोंड मशीन प्रदेश के किसी भी निकाय में नहीं है। पहली बार दुर्ग नगर निगम को मशीन खरीदने की अनुमति विधायक गजेन्द्र यादव के प्रयासों से मिली है। दुर्ग में ज्यादातर तालाबों में जलकुम्भी भरी है। अत्यधिक गंदगी से लोग निस्तारी  नहीं कर पाते हंै। विधायक गजेन्द्र यादव ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक्वेटिक विड हार्वेस्टर मशीन की मांग की। नालों, तालाबों, जलकुम्भी और खरपतवार को निकालने में मशीन का उपयोग किया जा सकेगा। यह जलीय पौधो सहित सभी प्रकार की जलमग्न वनस्पतियों को जड़ से उखाडऩे में प्रभावी है। इससे तालाब स्वच्छ होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!