Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedजिला हॉकी संघ दुर्ग के अध्यक्ष बने अय्यूब इरफान

जिला हॉकी संघ दुर्ग के अध्यक्ष बने अय्यूब इरफान

चैनल 9 . लाइफ

दुर्ग। जिला हॉकी संघ की वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से अय्यूब इरफान को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। जहांगीर खान को हॉकी संघ का सचिव बनाया गया है। अय्यूब और जहांगीर भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेलवे और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है।


संघ की वार्षिक बैठक में पिछले वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। अय्यूब इरफान ने कहा कि दुर्ग शहर में हॉकी टर्फ ग्राउंड की मांग कई साल से की जा रही है। इस मांग को पूरा करने के लिये हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। शहर में हॉकी प्रतियोगिता के माध्यम से खेल का बेहतर वातावरण तैयार किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से महापौर ट्राफी  व खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर व अन्य खेल आयोजन किया जाएगा।
बैठक में जिला हॉकी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अंसार अहमद जरीन और पूर्व सचिव गुलाम रहमानी के कार्यकाल में किये गये कार्यों का सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सराहना की। इस मौके पर जिला हॉकी संघ के संरक्षक मिर्जा शफी अहमद, विनोद वाघ, नजमुद्दीन, दलबीर सिंग ने हॉकी की बेहतरी के लिए कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में फारूख खान, सूर्यमणी मिश्रा, शेख नियाजुद्दीन, विनीता नवघरे, राशिद खान, अजय लांजेवार, एजाजद्दीन, नमिता नवघरे, सईद खान, सुनील नवघरे, खुर्शीद बक्श, उबैद खान, अजहर कुरैशी, इशाक खान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!