Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedइस देश का 99 फीसदी हिस्सा खाली : इंसानों से ज्यादा घोड़ों...

इस देश का 99 फीसदी हिस्सा खाली : इंसानों से ज्यादा घोड़ों की आबादी

सेंट्रल डेस्क (दिल्ली)
मंगोलिया बहुत खूबसूरत जगह है।
मंगोलिया का जनसंख्या घनत्व 2 प्रति वर्ग किमी (6 व्यक्ति प्रति वर्ग मील) है।
कुल भूमि क्षेत्रफल 1,553,560 वर्ग किमी (599,833 वर्ग मील) है।
जनसंख्या घनत्व दो व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। यानी प्रति वर्ग मील क्षेत्र में सिर्फ 6 लोग रहते हैं।
यह विशाल देश 99.7 प्रतिशत खाली है।
आबादी से ज्यादा घोड़े
यहां की कुल आबादी 35 लाख है।
यहां घोड़ों की संख्या 48 लाख से ज्यादा है।
ग्रामीण इलाकों में बच्चे 3-5 साल की उम्र में घोड़े की सवारी करना सीखते हैं और 6 से 12 साल की उम्र में घोड़े दौड़ाना शुरू कर देते हैं।
मंगोल संस्कृति में घोड़े को सम्मान और गर्व का प्रतीक माना जाता है।
विदेशी मेहमानों को खासतौर पर घोड़े उपहार में दिए जाते हैं।
इससे पहले पीएम मोदी को भी उपहार स्वरूप घोड़ा दिया गया था।
मंगोल के राष्ट्रपति ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक सफेद घोड़ा गिफ्ट किया, जिसे उन्होंने ‘तेजस’ नाम दिया।

चंगेज खान ने स्थापित किया था मंगोल साम्राज्य
चंगेज खान (1162-1227) मंगोलिया का सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति है।
एक समय में मंगोलिया के शासक चंगेज खान ने विशाल मंगोल साम्राज्य की स्थापना की। यह साम्राज्य यूरोप तक फैला था।
चंगेज खान बेहद क्रूर शासक था लेकिन उसे धार्मिक सहिष्णुता को प्रोत्साहित करने वाले शासक के रूप में भी जाना जाता है।
चंगेज खान ने आधुनिक डाक सेवा विकसित करने के साथ ही सिल्क रोड के साथ व्यापार और संचार को नियंत्रित करने का काम किया।
1990 के बाद लोकतंत्र
मंगोलिया 1921 में साम्यवादी शासन के अधीन हो गया। 1990 में नागरिक अशांति के बाद, देश में लोकतंत्र की शुरुआत हुई।
धर्म 
अधिकतर मंगोलियाई तिब्बती बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। उससे पहले शमनवाद राष्ट्रीय धर्म था। इस्लाम देश के पश्चिम में रहने वाले कज़ाख और तुर्क लोगों का धर्म है।
नादाम में होती हैं भयंकर प्रतियोगिताएं 
मंगोलिया के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक वार्षिक नादाम है, जिसका अर्थ है ‘खेल’।  सबसे बड़ा उत्सव राजधानी में होता है। उलानबटार के राष्ट्रीय खेल स्टेडियम में  देश भर के हर खेल आयोजित किए जाते हैं। ‘मर्दाना’ खेलों में घुड़दौड़, तीरंदाजी और कुश्ती की भयंकर प्रतियोगिताएं होती हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!