चैनल 9 . लाइफ
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के ताकतवर भाजपा नेताओं में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। दो बार महापौर, एक बार विधायक, एक बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्य सभा सांसद रह चुकी हैं। सरोज पांडेय वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा तीन बार दुर्ग के विधायक रह चुके हैं। पिता मोतीलाल वोरा देश की कांग्रेसी राजनीति में काफी ऊंचे ओहदे पर रहे। कांग्रेस की केंद्रीय राजनीति में मोतीलाल वोरा के पॉवरफुल होने के कारण भूपेश सरकार के कार्यकाल में अरुण वोरा का काफी प्रभाव रहा।
प्रदेश की सत्ता में प्रभाव होने के बावजूद कांग्रेस और भाजपा से जुड़े दोनों ताकतवर नेता दुर्ग शहर की एक प्रमुख समस्या का निराकरण नहीं कर पाए।
आधा दर्जन वार्ड के नागरिकों से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान करने सरोज पांडेय और अरुण वोरा से आम जनता ने कई बार गुहार लगाई। लेकिन, समाधान नहीं किया जा सका।
डेढ़ साल पहले … पहली बार विधायक बने गजेंद्र यादव ने अपनी संकल्प शक्ति के बूते पर यह काम कर दिखाया।



