Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedजिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का मंडल दौरा शुरू : इसी माह...

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का मंडल दौरा शुरू : इसी माह घोषित करेंगे जिला भाजपा की कार्यकारिणी

चैनल 9 . लाइफ
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संगठन को मजबूत बनाने मंडलों का दौरा शुरू कर दिया है। पटरी पार मंडल में आयोजित बैठक में सांसद विजय बघेल जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार, उपाध्यक्ष अरविंदर खुराना, आशीष निमजे, मनोज सोनी, राजा महोबिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ उपस्थित रहे।
लिटिया बोरी और धमधा मंडल की बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, धमधा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रीति देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, मंडल भाजपा अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, बीरबल पटेल, रोहित राजपूत, कृष्णा पटेल रमन यादव भोमराज जैन जोहन वर्मा सुनील गुप्ता दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे।
सांसद विजय बघेल ने बैठक में कहा कि भाजपा द्वारा संगठनात्मक कार्यक्रम के अलावा रचनात्मक कार्यक्रम का भी आयोजन लगातार किया जाता है। चुनावों में अपनी मेहनत से कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छत्तीसगढ़ में सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाया। आपको लगातार पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना होगा। आपकी कार्य शैली पर सबकी नजर है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा सदैव पंच निष्ठा के आधार पर कार्य करती है, जिसके चलते राष्ट्रवादी सोच और विचारधारा प्रत्येक कार्यकर्ताओं के मन मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़कर रखती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पंच से लेकर पार्लियामेंट तक का सफर आप सभी के सहयोग और मेहनत से प्राप्त किया है। आप सभी ने दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत चुनाव में नगर निगम दुर्ग दो नगर पालिका दो नगर पंचायत जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध तीन जनपद में अध्यक्ष पद पर हमारे प्रत्याशी निर्वाचित हैं और यह आप सभी के समर्थन से ही प्राप्त हुआ है। पार्टी का जब घोषणा पत्र जारी किया गया था, उसमें राम मंदिर का निर्माण अनुच्छेद 370 ट्रिपल तलाक जैसे महत्वपूर्ण घोषणा को पूर्ण किया गया। वर्तमान में वक्फ बोर्ड पर विधेयक पारित कर दिया गया। वन नेशन वन इलेक्शन के ऊपर भी संगठन के द्वारा कार्य दिए गए हैं। वन नेशन वन इलेक्शन के होने से देश की आर्थिक उन्नति का मार्ग और अच्छे से प्रशस्त होगा। भाजपा कार्यकर्ता संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहित कारी योजनाओं को आम जनमानस के बीच लेकर जाएं और आम जन को उनका लाभ दिलाने के लिए मध्यस्थ की तरह कार्य करें।
विधायक गजेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अंदर राष्ट्रवादी विचारधारा अविरल धारा की तरफ बहती है और पार्टी के कार्यकर्ता हमारे आधार स्तंभ है। भारतीय जनता पार्टी के मूल भी हमारे कार्यकर्ता है। आप सभी कार्यकर्ता वन नेशन वन इलेक्शन के भाजपा के मिशन को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कार्य क्षमता के अनुरूप अपने दायित्व का निर्वाह करता है। आम जनता की समस्या हमारी अपनी समस्या होगी, इस भाव के साथ हमें कार्य करना होगा। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पार्टी के आह्वान पर सभी जुट जाएं।
बैठक में सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव नारायण दत्त तिवारी विनय महोबिया नितेश साहू अरुण सिंह रितेश शर्मा उमा भारती साहू धर्मेंद्र यादव जय श्री राजपूत जितेंद्र साहू तेखन सिन्हा हिमांशु सिंह अनिकेत यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!