
चैनल 9 . लाइफ
भिलाई। ऑपरेशन सिंदूर की खबर मिलने के बाद बुधवार को पूरे देश भर के साथ-साथ भिलाई-दुर्ग में भी जोश और जज्बे का माहौल देखने मिला। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल सुबह मार्निंग वॉक ग्रुप के दौरान साथियों के साथ हाथों में तिरंगा लिए भारतीय सेना के जयकारे लगाते रहे।
सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में भारत माता के जय घोष के साथ भिलाई टाउनशिप के सिविक सेंटर भिलाई में एक विशाल विजय रैली निकाली गई। सांसद विजय बघेल ने आतंकवाद के साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया है। पहलगाम की घटना के बाद से ही देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश की स्थिति बनी हुई थी। पाकिस्तान के इशारे पर आंतकी संगठन भारत देश और आम नागरिकों को लगातार नुकसान पहुंचाने का काम किया गया। आज पाकिस्तान को पीएम नरेन्द्र मोदी ने मुहंतोड़ जवाब दिया है। इस स्ट्राइक का नाम भी ऑपरेशन सिंदूर दिया है। यह उन सभी बहन, बेटियों की भावनाओं से जुड़ा है, जिनका सिंदूर पहलगाम में उजड़ गया था।


