
चैनल 9 . लाइफ
दुर्ग। आज CBSE द्वारा घोषित 12 वीं के परिणामों में विश्वदीप विद्यालय दुर्ग की छात्रा मोक्षा बाफना ने वाणिज्य संकाय में 95% अंक हासिल कर विद्यालय एवं परिवार को गौरवान्वित किया है। मोक्षा पद्मनाभपुर निवासी किशोर – शिल्पा बाफना की छोटी सुपुत्री हैं। मोक्षा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोती बाफना की भतीजी है।
गौरतलब है कि मोती बाफना की सुपुत्री सृष्टि बाफना ने गत वर्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा आयोजित वैज्ञानिक चयन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया था। देश के सबसे बड़े संस्थान इसरो में स्थान प्राप्त करने से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा। इस साल मोती बाफना की भतीजी ने CBSC 12वीं में 95% लाकर शहर को गौरवान्वित किया है।
शाबाश मोक्षा, आपने शहर को गौरवान्वित किया …
बहुत बहुत बधाईयां …
उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं …


