Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorized13 एकड़ एरिया में रेसीडेंशियल-कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स बनेगा : 3 सौ करोड़ का...

13 एकड़ एरिया में रेसीडेंशियल-कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स बनेगा : 3 सौ करोड़ का प्लान तैयार – गजेंद्र

  • सिविल लाइन में बनेंगे नए आवासीय और व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स : विधायक गजेन्द्र यादव ने इंजीनियरो की टीम के साथ किया निरीक्षण
  • नये बनेंगे शासकीय कर्मचारियों के आवास, उद्यान निर्माण होगा, सड़क होगी चौड़ी 

चैनल 9 . लाइफ 

दुर्ग। सिविल लाइन स्थित शासकीय कर्मचारियों की कॉलोनी में अब नये आवासों का निर्माण किया जाएगा। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर जर्ज़र आवासों को फ्लैट की तर्ज पर नया बनाया जायेगा। कसारीडीह क्षेत्र को विकसित करने 10 एकड़ जमीन पर आवासीय सह व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। विधायक गजेन्द्र यादव के साथ गृह निर्माण मंडल की टीम ने 13 एकड़ क्षेत्र में उद्यान और चौड़ी सड़क के साथ सुविधाओं का विस्तार करने निरीक्षण किया।

पीडब्लूडी और इरीगेशन के जर्जर क्वार्टरों की तस्वीर बदल जाएगी। करीब 13 एकड़ क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से गृह निर्माण मंडल दुर्ग द्वारा 300 करोड़ की राशि का प्लान तैयार किया गया है।  कलेक्टर से अनुमोदन लेने के बाद इस प्लान को शासन के पास स्वीकृति के लिये भेजा जाएगा।

अभी इस क्षेत्र में 140 क्वार्टर हैं, जहाँ शासकीय कर्मचारी के परिवार निवास करते है और सभी आवास जर्जर अवस्था में है। इसे डिस्मेंटल कर साढ़े 3 एकड़ क्षेत्र में फ्लैटनुमा नए क्वार्टरों का निर्माण किया जायेगा, जिसे शासकीय कर्मचारियों को अलॉट किया जाएगा। इसके अलावा शेष 10 एकड़ जमीन साईं मंदिर के सामने से शीतला सब्जी मंडी के सामने तक आवासीय सह व्यवसायिक परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। कॉलोनी में आवास के साथ हॉल और दुकान का निर्माण होगा। चौड़ी सड़क और खेलकूद और टहलने के लिए उद्यान निर्माण किया जाएगा। साई मंदिर सिविल लाईन क्षेत्र को विकसित करने साईं मंदिर के सामने की जगह पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साई द्वार सिविल लाईन चौक को कसारीडीह चौक से जोड़ने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि सिविल लाईन क्षेत्र के जर्जर क्वार्टरों के नवनिर्माण और आसपास के क्षेत्र को नए सिरे से विकसित करने से यहां के रहवासियों की पुरानी मांग को लेकर हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर के साथ स्थल का निरीक्षण किया गया। लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित आवासीय सह व्यवसायिक परिसर के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर गृह  निर्माण विभाग के इंजीनियरों के साथ कार्य से जुड़े सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग शहर के समग्र विकास के निरंतर कार्य किया जा रहा है। गृह निर्माण मंडल द्वारा कार्य पूर्ण करने पर सिविल लाईन क्षेत्र नए स्वरुप में नजर आएगा।

इस अवसर पर पार्षद सरिता चंद्राकर, मनीष कोठारी, कुलेश्वर साहू, देवनारायण तांडी, कमल देवांगन, साजन जोसफ, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कमलेश फेकर, महेन्द्र लोढ़ा, गणेश निर्मलकर, दिनेश नलोड़े, विनोद चंद्राकर सहित हाउसिंग बोर्ड के ईई आरके गोडबोले, सहायक अभियंता प्रिवेश साहू, उप अभियंता रिजवान चौहान और देवेंद्र पटेल, एडिशनल एसपी अभिषेक झा, साईं मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र चंदेल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!