Thursday, November 13, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedज्वेलरी शॉप में घुसकर की फायरिंग : पिता और बेटी घायल 

ज्वेलरी शॉप में घुसकर की फायरिंग : पिता और बेटी घायल 

  • लगातार हो रही वारदातें : अपराधियों के हौसले बुलंद

चैनल 9 . लाइफ 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक ज्वेलरी शॉप में अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। फायरिंग के कारण दुकान में मौजूद पिता और बेटी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार 2 अज्ञात हमलावरों ने घुसकर यहां फायरिंग कर दी। इस हमले में पिता और बेटी को गोली लगी है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

फायरिंग की घटना में बेटी के पैर पर गोली लगी है, जबकि पिता के सिर पर एयर गन से हमला किया गया। दोनों घायलों को केजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति सामान्य है। घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति अभी सामान्य है।

फायरिंग करने वाले बदमाशों ने लूटपाट नहीं की। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

पावर हाउस के सामने बरडिया ज्वेलर्स की दुकान है। दुकान के ऊपर संचालक का घर है। हमले में भवर बरडिया और उनकी बेटी नैना बरडिया खून से लथपथ हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक अज्ञात व्यक्ति गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

सूत्रों ने बताया कि पहले नकाबपोश आरोपियों ने रेकी की। इसके बाद लूट के इरादे से दुकान में घुसे। दुकान पहुंचते ही नकाबपोश लुटेरों ने संचालक भंवरलाल बरड़िया को जेवर निकालने के लिए कहा। विरोध करने पर एयर गन से उसके सिर पर वार कर दिया। आवाज लगाने पर संचालक की बेटी नैना नीचे आई तो लुटेरों ने एयर गन से उसके पैर में गोली दाग दी। चीख-पुकार के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!