
चैनल 9. लाइफ
दुर्ग। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिकों ने दुर्ग जिले में एक के बाद एक भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देश के जवानों को सम्मान देने और नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
शहीद चौक से पटेल चौक तक तिरंगा यात्रा

दुर्ग नगर निगम द्वारा शनिवार को शहीद चौक से पटेल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल, महापौर अलका बाघमार, पूर्व मंत्री रमशीला साहू सहित स्कूली छात्र, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ एकता और समर्पण का संदेश दिया। यात्रा मार्ग पर देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा।
भिलाई में विशाल तिरंगा यात्रा निकली

भिलाई में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें विधायक रिकेश सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, जिला भाजपा अध्यक्ष उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।


