
चैनल 9 . लाइफ
भिलाई। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव पर युवती से शादी का झांसा देकर के आरोप लगे हैं। युवती ने पद्मनाभपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि 10 साल तक रिलेशन में रहने के बाद आरोपी ने युवती से शादी से इनकार कर दिया। रिलेशनशिप के दौरान युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने एबॉर्शन भी कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि एक युवती ने पद्मनाभपुर थाने में शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि साल 2015 में उसकी मुलाकात भिलाई निवासी मो. आमिर सिद्दीकी (35 साल) से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आमिर ने युवती को शादी का वादा किया, लेकिन लड़की के घर वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद भी आमिर और युवती 10 साल तक मिलते रहे।
आमिर ने समय-समय पर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की के गर्भवती होने पर उसने शादी करने का झूठा वादा किया और एबॉर्शन करा दिया। कुछ दिन पहले लड़की को पता चला कि आमिर का किसी दूसरी लड़की से निकाह होने वाला है। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। शादी के लिए दबाव बनाने पर आमिर ने इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने पद्मनाभपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में बिफोर टाइम पेश किया। मामले की सुनवाई के लिए दुर्ग जिला न्यायालय की संबंधित कोर्ट को समय से पहले खोला गया। पुलिस ने आरोपी को पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


