Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedविधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली में किया 4 करोड़ के विकास कार्यों...

विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली में किया 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

  • नेवई-पाटन मुख्य मार्ग होगा रोशन

चैनल 9 . लाइफ

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में तीन करोड़ सत्यासी लाख बैसठ हजार की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने लोकार्पण और भूमिपूजन कर विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि उनके लिए जनता सर्वोपरि है। कार्यक्रम में रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा उपस्थित थी।


चंद्राकर ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। विकास कार्य के लिए वे हमेशा नागरिकों के साथ खड़े हैं। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने जो वादा किया, उसे निभाया है। विधायक ललित चंद्राकर ने अलग-अलग वार्डों में करीब 5 घंटे से ज्यादा समय तक भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रमों में मौजूद रहे।
इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। कार्यक्रम को सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने भी संबोधित किया। अतिथि के रूप में एमआईसी मेंबर सनीर साहू, डॉ. सीमा साहू, ममता यादव, पार्षद हरीश चंद्र नायक, खिलेन्द्र चंद्राकर, ममता सिन्हा, गजेन्द्री कोठारी, टिकम साहू, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू आदि उपस्थित थे।
नेवई-पाटन मार्ग रोशन होगा
विधायक ललित चंद्राकर ने रविवार को नेवई-पाटन मुख्य मार्ग में ट्यूबलर पोल लगाने भूमिपूजन किया। अम्बेडकर स्कूल से रिसाली निगम की सरहद तक कुल 185 डिजाइनर पोल लगाकर सड़क के दोनों दिशाओं में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। विधायक ने कहा कि प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने पर सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। उन्होंने उचित प्रकाश व्यवस्था का कार्य कर जनता को समर्पित किया है। जोरातराई के कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने श्रमवीरों का सम्मान किया। विधायक ललित ने सेवाएं देने वाले के साथ मितानिन, स्वच्छता मित्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान किया।
इन कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण
– वार्ड 37 में 19.47 लाख की लागत से आंगनबाड़ी व बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य
– वार्ड 37 में जोरातराई स्कूल में प्रथम तल निर्माण (लागत 56.29 लाख)
– वार्ड 37 में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण (लागत 65.56 लाख)
– वार्ड 37 में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण लोकार्पण (29.95 लाख)
– शीतला मंदिर जीर्णोद्धार (5 लाख)
– वार्ड 35 डुण्डेरा में आंगनबाड़ी निर्माण कार्य (8.35 लाख)
– अम्बेडकर स्कूल से सीआईएसएफ नेवई, उतई, पाटन मार्ग विद्युतीकरण (2 करोड़)
– रूआंबांधा में बैजूनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार (3 लाख)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!