Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedअश्लील वीडियो वायरल : आयुर्वेदिक डॉक्टर ने की खुदकुशी

अश्लील वीडियो वायरल : आयुर्वेदिक डॉक्टर ने की खुदकुशी

चैनल 9 . लाइफ

भिलाई। छावनी थाना अंतर्गत टाटा लाइन स्थित एक घर में आयुर्वेदिक डॉक्टर बी राठौर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। डॉक्टर कांकेर जिले के चरामा ब्लॉक अंतर्गत पुरी गांव में पदस्थ थे। वहां उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। इसी  के तनाव में आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि दो दिन पहले ही डॉक्टर भिलाई में अपनी भांजी के घर आए थे। रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। कमरे के अंदर जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब उसके कमरे से कोई आहट नहीं आई तो परिजनों ने आवाज दी गई। जवाब न मिलने पर घरवालों ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि उसने फांसी लगा ली है। इसके बाद उन्होंने पुलिस और आसपस के लोगों को बुलाया।
पुलिस ने फोरेंसिक की टीम को बुलाकर जांच की। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस को डॉक्टर राठौर के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें पता चला है कि उसका किसी युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया है। सुसाइड नोट में डॉक्टर ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
इस मामले को लेकर गांव में एक सामाजिक बैठक भी बुलाई गई थी। इसमें डॉक्टर को भी बुलाया गया था। युवती ने बैठक में कह दिया कि डॉक्टर ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया है। इसके बाद से डॉक्टर काफी टेंशन में थे। डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में 5 लोगों के नाम भी लिखे हैं।
डॉक्टर रॉठौर काफी अच्छे परिवार से हैं। उनकी पत्नी सिंचाई विभाग में पदस्थ हैं। बेटा डॉक्टर है। दो दिन पहले दुर्ग आने पर घर में वीडियो को लेकर काफी टेंशन हुआ था। इसको लेकर उन्होंने प्वाइजन का इंजेक्शन लगा लिया था। जब उनकी तबीयत खराब हुई तो बेटे ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर इलाज होने से उनकी जान बच गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद डॉक्टर राठौर अपने घर न जाकर भिलाई अपनी बहन के घर चले गए। रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने जाने की बात बोलकर फांसी पर झूल गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!