Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedसंविधान की धज्जियां उड़ा रही भाजपा : तीन साल बाद प्रदेश में...

संविधान की धज्जियां उड़ा रही भाजपा : तीन साल बाद प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा : सचिन पायलट

  • जांजगीर चांपा में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में भारी भीड़ उमड़ी
  • दुर्ग से कांग्रेसियों के साथ पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा रैली में शामिल

चैनल 9 . लाइफ

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में ‘संविधान बचाओ’ रैली का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई रैली शाम 5 बजे तक चली, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

बीजेपी के खिलाफ संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट समेत प्रदेश के दिग्गज नेता शामिल हुए। पायलट ने भारतीय जनता पार्टी पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तीन साल बाद बीजेपी का प्रदेश में सूपड़ा साफ होने वाला है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सरकार बनाएगी।

पायलट ने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत का दुरूपयोग करते हुए संविधान को तोड़ मरोड़ कर अपनी मनमर्जी से कानून बना रही है, जो देश के हित में नहीं है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पायलट ने कहा कि पहलगाम की सुरक्षा व्यवस्था में केंद्र सरकार पूरी तरह नाकाम रही। पायलट ने पहलगाम हमले में मृत हुए लोगों की शहादत का बदला लेने के लिए सेना के आपरेशन सिंदूर की तारीफ की।

पायलट ने सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा व्यापार के नाम पर किए जाने को गलत ठहराया। संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत विधायक, सांसद और पदाधिकारियों ने शिरकत की। कांग्रेस नेताओं ने संविधान की रक्षा के लिए जन-जन तक पहुंचाकर बीजेपी की कथनी और करनी को बताकर चाल और चरित्र को सामने लाने का एलान किया।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की और जनता से अपील की कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी प्रमुख दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर संविधान के मूल्यों को जनता तक पहुंचाएंगे।

वोरा बोले – यह लोकतंत्र को बचाने की मुहिम

दुर्ग से पूर्व गृहमंत्री तम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा भी रैली में शामिल हुए। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कांग्रेस की रैली को लेकर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आम आदमी के अधिकारों को कुचल रही है। संविधान को बदलने का काम किया जा रहा है। यह रैली केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की मुहिम है। जब संसद चर्चा-विहीन हो, न्यायपालिका पर दबाव हो और अभिव्यक्ति की आज़ादी कुचली जाए, तो आवाज़ उठाना ज़रूरी हो जाता है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!