Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedसच्ची समाज सेविका थी अहिल्या बाई होल्कर, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर करें...

सच्ची समाज सेविका थी अहिल्या बाई होल्कर, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर करें मानव सेवा – सांसद विजय बघेल

  • अहिल्याबाई होलकर का सुशासन सबके लिये प्रेरणास्पद – सुरेंद्र कौशिक 
  • रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर राजेंद्र पार्क में प्रदर्शनी का आयोजन 

चैनल 9 . लाइफ 

दुर्ग। रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर राजेंद्र पार्क दुर्ग में जिला भाजपा दुर्ग द्वारा रानी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पर आधारित एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सांसद विजय बघेल ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उदघाटन किया गया। रानी अहिल्याबाई के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महापौर अल्का बाघमार, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, प्रीतपाल बेलचंदन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि अमर वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर सच्ची समाज सेविका थी। अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को ग्रहण करना चाहिए। उनके आदर्श को हम सभी को ग्रहण करना है। उनके जीवन चरित्र को बहुत सुंदर ढंग से प्रदर्शनी के माध्यम से बताने का प्रयास किया गया है। अहिल्याबाई होल्कर का समग्र जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके जीवन प्रेरक प्रसंग को समाज के हर वर्ग के लोगों को तक पहुंचाना हम सब का दायित्व हैं।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन किसे कहते हैं, यह रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन के बारे में पढ़कर भी जान सकते हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिये कई कार्य किये। सती प्रथा के चलन के बीच विधवाओं के लिए अधिकार की लड़ाई लड़ी। महारानी अहिल्याबाई की तरह आज प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में भी महिलाओं के विकास व कल्याण के साथ-साथ उनकी आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में भी काम हो रहे हैं |

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए भाजपा ने ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तियों से अवगत कराने का बीड़ा उठाया है, जिन्हें षडयंत्रपूर्वक इतिहास में दफन कर दिया गया। रानी अहिल्याबाई के शासनकाल में सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्य किए गए। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सैंडे ने किया। आभार कार्यक्रम दिव्या कलिहारी ने किया। इस अवसर पर रानी अहिल्याबाई होल्कर कार्यक्रम प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, कांतिलाल जैन, राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातू, अरविन्दर खुराना, गायत्री वर्मा, जिला संयोजक दिव्या कालिहारी, दीपक चोपड़ा, आशीष निमजे, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, विनय महोबिया, अजय तिवारी, गोवर्धन जायसवाल, राम पाटणकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष धमधा लीमन साहू, प्रीति देवांगन, मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू, मनमोहन शर्मा, लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर, सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!