Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorized‘मां भारती’ के जयघोष के साथ चरौदा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब...

‘मां भारती’ के जयघोष के साथ चरौदा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब : सांसद विजय बघेल की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

चैनल 9 . लाइफ

भारतीय जनता पार्टी चरौदा मंडल के तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांसद विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय का उद्घोष किया गया।

 

 

 

 

हनुमान मंदिर बस स्टैंड चरौदा से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रेम लाल साहू, बिजेंद्र सिंह, विजय जायसवाल, आकाश ठाकुर, चंद्रकांता माण्डले, शशिकांत बघेल, सीता साहू, खिलावन सिंह साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गौरी शंकर, अध्यक्ष भाजपा चरौदा मंडल, राजेश मौर्य संयोजक तिरंगा यात्रा चरौदा, मंडल डी वेंकट, प्रसून बंनर्जी, पुष्प लता मंडपे, प्रमिला तांडी, परमजीत सिंह, राजेश कुमार मौर्य, जी रामा रेड्डी, चंद्र प्रकाश पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!