Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedआठवें दिन भी शहर की सफाई ठप : वोरा ने डिप्टी सीएम...

आठवें दिन भी शहर की सफाई ठप : वोरा ने डिप्टी सीएम से फोन पर की चर्चा – दुर्ग की बदहाल व्यवस्था सुधारने का आग्रह किया

  • धरने पर बैठे सफाई कर्मियों के समर्थन में उतरे अरुण वोरा
  • कलेक्टर से चर्चा की : समस्या का समाधान निकालने कहा  

चैनल 9 . लाइफ

दुर्ग। मिशन क्लीन सिटी के सफाई कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। लगातार हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। आज प्लेसमेंट कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया। निगम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों की हड़ताल का पूर्व विधायक अरुण वोरा ने समर्थन किया। वोरा ने शहर की बदहाल हो रही व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से भी फोन पर चर्चा की। वोरा ने डिप्टी सीएम से दुर्ग शहर में सफाई व्यवस्था, पेयजल सप्लाई और प्रकाश व्यवस्था बदतर होने का जिक्र करते हुए नगर निगम प्रशासन को उचित दिशा निर्देश देने का आग्रह भी किया। डिप्टी सीएम ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम की व्यवस्था दुरुस्त करने सभी उपाय किये जाएंगे।

धरना स्थल पर पहुंचे वोरा

इससे पहले वोरा ने निगम मुख्यालय में धरना दे रहे कर्मचारियों को समर्थन देते हुए कहा कि पूरे दुर्ग शहर में चरमराई हुई सफाई व्यवस्था से जनता परेशान है, लेकिन निगम प्रशासन अब तक मौन है। मिशन क्लीन सिटी के कर्मी शहर की सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनकी मांगों को किसी भी कीमत पर अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। निगम प्रशासन और जिला प्रशासन को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता दिखानी चाहिए।

कलेक्टर, महापौर और निगम कमिश्नर से चर्चा की

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने इस मुद्दे पर कलेक्टर अभिजीत सिंह, महापौर अलका बाघमार व निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल से भी चर्चा की। वोरा ने समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि आयुक्त व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। समाधान जल्द निकलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!