Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedमहापौर ने सेवानिवृत कर्मचारियों के घर जाकर दिया उपादान राशि का चेक

महापौर ने सेवानिवृत कर्मचारियों के घर जाकर दिया उपादान राशि का चेक

चैनल 9 . लाइफ

दुर्ग। महापौर अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्यों के साथ सेवानिवृत्त कर्मियों के घर जाकर उपादान की राशि का चेक प्रदान किया। सेवानिवृत कर्मचारी कचरा बाई सोनी भृत्य को (चार लाख रुपये) की राशि का चेक दिया गया। ठाकुर राम यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक को 84 हज़ार रुपये का चेक घर जाकर दिया गया। ग्रेच्युटी यानि उपादान की राशि का इंतजार कर रहे कर्मियों को राशि चेक मिलने से कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने महापौर और एमआईसी सदस्यों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान निगम सभापति श्याम शर्मा, वित्त व लेखा विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, बाजार व राजस्व प्रभारी शेखर चन्द्राकर, स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल, ममता सेन मौजूद रहे। गौरतलब है कि निगम प्रशासन ने 300 पात्र कर्मचारियों के नामों की सूची जारी की है। इन कर्मचारियों को 8 करोड़ से ज्यादा राशि के भुगतान का प्रावधान किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!