Thursday, November 13, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedभाग दौड़ की जिंदगी में संतों की वाणी से मन को मिलती...

भाग दौड़ की जिंदगी में संतों की वाणी से मन को मिलती है शांति – सांसद विजय बघेल 

चैनल 9 . लाइफ 

भिलाई। सांसद विजय बघेल ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में संतों की वाणी से हमारे मन को शांति मिलती है। संत कबीर साहब के आश्रम जैसे पवित्र स्थल पर आने से ही मन को शांति मिलती है। कबीर स्मृति दिवस पर आयोजित समारोह में सांसद ने कहा कि संतों का आशीर्वाद मिलने से हर व्यक्ति जिंदगी में प्रगति हासिल कर सकता है।

कोसानगर में कबीर निर्णय मंदिर द्वारा कबीर स्मृति दिवस का भव्य आयोजन किया गया। समाज के संत श्री आमोही साहब, संत पूर्णेन्द्र साहब, शीतल साहब, संत पंकज साहब, पुराण साहब, रतन साहब, शांति साहब, निकटेश्वर साहब सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के अनुयायी शामिल हुए।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि संत कबीर साहब के कार्यक्रम में यहां पहले भी आने का सौभाग्य मिला है। जहां कबीर साहब की वाणी गूंजती है, वह स्थल अत्यंत पवित्र हो जाता है। सांसद ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह संतों के आशीर्वाद और आप सभी के सहयोग से ही मिल सकी है। इससे पहले संत समागम में पहुंचने पर सांसद विजय बघेल ने सर्वप्रथम संत साहब जनों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!