Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedमहिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी बनाना जरूरी : रजनी बघेल 

महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी बनाना जरूरी : रजनी बघेल 

चैनल 9 . लाइफ

दुर्ग। जीविका स्व सहायता समूह बोरसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय निशुल्क स्वरोजगारोंमुखी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन केलाबाड़ी साहू सदन दुर्ग मे किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रजनी विजय बघेल मौजूद रही।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जीविका समूह शिक्षा, स्वास्थ्य,सामाजिक कार्यों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी बनाने की दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रही है। रजनी ने कहा कि समूह दिन प्रतिदिन अच्छे कार्यों के माध्यम से क्षेत्र, जिला व प्रदेश का नाम रौशन कर रहा है। जीविका स्व सहायता समूह छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष ललेश्वरी साहू, उपासना साहू  पूर्व पार्षद, पायल जैन, दमयंती साहू, रानी साहू, सोहद्रा गन्धर्व, गुनेश्वरी साहू, दुलेश्वरी साहू, देवकी टंडन, सविता साहू, निकिता, पुष्पा साहू, अजय चौधरी, नरोत्तम साहू, पंकज सहित लगभग 200  प्रशिक्षणार्थी बहनों ने कोबरा ऑफिस फ़ाइल, मशरूम प्रशिक्षण,  मोमबत्ती प्रशिक्षण जैसे विभिन्न समाग्री बनाने का प्रशिक्षण लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!