Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedगंजपारा दुर्गा उत्सव समिति की कार्यकारिणी का हुआ गठन, चतुर्भुज का किया...

गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति की कार्यकारिणी का हुआ गठन, चतुर्भुज का किया सम्मान

चैनल 9. लाइफ

दुर्ग। शारदेय नवरात्र पर्व की तैयारी को लेकर श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति दुर्गा धाम पुरानी गंज मंडी परिसर की बैठक हुई जिसमें शारदेय नवरात्र पर्व पर होने वाले विभिन्न आयोजन और माता की प्रतिमा स्थापना के लिये नई कार्यकारणी का गठन किया गया। गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि पिडियार ने संरक्षक मंडल के दिशा-निर्देश पर नई कार्यकारणी का गठन किया है। संरक्षक मंडल में कमलनारायण रूंगटा, महेंद्र सक्सेरिया, संतोष रूंगटा, संजय रुंगटा, चतुर्भुज राठी, कृष्ण कुमार दुबे, शालिग्राम दुबे, किशोर जैन व विनीत जैन ने कार्यकारणी का अनुमोदन किया।

कार्यकारिणी इस प्रकार है। संयोजक नवल अग्रवाल, शैलेष तिवारी, विवेक मिश्रा, मुकेश राठी, अध्यक्ष रवि पिडियार, महासचिव मनोज शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष, विकेश मिश्रा, अमित यादव, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज रूंगटा, दीपक चोपड़ा, मोनू नामदेव, गणेश अग्रवाल, सतबीर शर्मा, सचिव महेंद्र गांधी, रणछोड़ भूतडा, राजू अग्रवाल, नितिन रुंगटा, अमित बंछोर, आशीष सक्सेरिया, सह सचिव ऋषि साहू, राहुल साहू, मनोज सिन्हा, पंकज यादव, आदित्य शर्मा, हर्षद पारख, आलेख दुबे, कार्यकारणी सदस्य सौरभ पंड्या, जितेंद्र जैन, विकास गुप्ता, कृष्ण यादव, राकेश चक्रधारी।

श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति विभिन्न आयोजन करने जा रही है जिस पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में खंडेलवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य ब्रजमोहन खंडेलवाल और संजय खंडेलवाल द्वारा समिति के संरक्षक व राधाकृष्ण मंदिर समिति महेश कालोनी के संरक्षक चतुर्भुज राठी का दुर्ग सहित राजनांदगांव में राम रसोई के सफल संचालन करने पर सम्मान किया गया। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे सहित समिति के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन मनोज शर्मा और आभार प्रदर्शन रवि पडियार ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!