
- जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित, गजेंद्र सहित तमाम पदाधिकारियों ने दी बधाई
चैनल 9 . लाइफ
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में दुर्ग जिले से पार्टी के कर्मठ नेता जितेन्द्र वर्मा को प्रदेश मंत्री का ओहदा मिलने पर संगठन के सभी नेताओं ने खुशी जताई है। नेताओं के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा है कि जितेंद्र वर्मा की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा है। बेहद मेहनती और कर्मठ जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष की कमान संभालने वाले जितेंद्र वर्मा को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दी।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने जितेंद्र वर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर कहा कि दुर्ग जिले से जितेंद्र वर्मा को प्रदेश टीम में लिए जाने से निश्चित रूप से संगठन को जबरदस्त मजबूती मिलेगी। विपक्ष के दौर में जिला अध्यक्ष के चुनौती पूर्ण उत्तरदायित्व को पूरी सफलता के साथ निभाते हुए न सिर्फ संगठन को संभाला बल्कि कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकी। नेतृत्व क्षमता के बल पर दुर्ग जिले में पांच में से चार सीटों पर विजय श्री दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रदेश भाजपा टीम में उन्हें अहम स्थान मिला है। इससे दुर्ग जिले का मान बढ़ा है।
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश भाजपा की टीम में मंत्री पद पर जितेंद्र वर्मा को लिए जाने से दुर्ग के कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है। जिला अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पार्टी को दुर्ग जिले में शानदार नेतृत्व दिया था। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पाटन ब्लॉक के झाड़मोखली जैसे छोटे से गांव से निकलकर बीजेपी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद अब उन्हें प्रदेश भाजपा में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि जितेंद्र वर्मा को उनकी प्रतिभा और योग्यता के अनुरूप पार्टी ने सम्मान दिया है। इससे दूर के समस्त कार्यकर्ता गौरवान्वित हैं।
जितेंद्र वर्मा के भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करने वाले कार्यकर्ताओं में राजेन्द्र पाध्ये, दिलीप साहू, नटवर ताम्रकार, विनायक नातू, अरविंदर सिंह खुराना, कांतिलाल जैन, जिपं उपाध्यक्ष पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, रोहित साहू, मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, विनोद अरोरा, प्रीतपाल बेलचंदन अजय तिवारी, सुरेंद्र बजाज, विपिन वोहरा, देवनारायण चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल, मदन वाढई, दिव्या कलिहारी, मनमोहन शर्मा, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, मनोज शर्मा, दिनेश देवांगन, श्याम शर्मा, मनोज सोनी, अनूप सोनी, राजा महोबिया, रिंकू वर्मा, झरना वर्मा, संस्कृति वर्मा, मौसमी ताम्रकार, रजा खोखर शामिल हैं।


