Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedसोशल मीडिया और एआई ने फैलाया संपर्क और सूचना का ऐसा जॉल...

सोशल मीडिया और एआई ने फैलाया संपर्क और सूचना का ऐसा जॉल … खबरों की विश्वसनीयता ढूंढ पाना मुश्किल – डॉ रमन

  • वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव को 25 वॉं वसुन्धरा सम्मान
  • वैचारिक पत्रिका बहुमत और वसन्धुरा के नये अंक का विमोचन

चैनल 9 . लाइफ

दुर्ग। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आज कला मंदिर भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में 25 वॉं वसुन्धरा सम्मान वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव को प्रदान किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री आरएस बारले, पद्मश्री उषा बारले, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, वरिष्ठ पत्रकार अभय कुमार दुबे विशेष रूप से मौजूद थे।


मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आयोजन समिति की ओर से वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और सम्मान निधि प्रदान किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आधुनिक पत्रकारिता और पुरातन पत्रकारिता का तुलनात्मक अध्ययन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में अखबार, सूचना और संदेश का सशक्त माध्यम रहा है। राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता अखबारों की देन है। आधुनिक युग में सोशल मीडिया और एआई ने संपर्क और सूचना का ऐसा जॉल फैलाया है कि खबरों की विश्वसनीयता ढूंढना मुश्किल हो गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अखबारों की खबरों के लिए आज भी विश्वसनीयता एक बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन सोशल मीडिया में इसका अभाव है। उन्होंने कहा कि कीर्तिशेष देवी प्रसाद चौबे की पावन स्मृति में यह सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से राजनीतिक और सामाजिक चेतना के लिये निरंतर प्रयास किये हैं। लोक जागरण के इस पुनीत कार्य के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजकों को साधुवाद दिया।
25 वॉं वसुन्धरा सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने हिन्दी पत्रकारिता के स्वरूप पर अपने विचार प्रस्तुत किये। वरिष्ठ पत्रकार अभय कुमार दुबे ने सोशल मीडिया के बीच हिन्दी पत्रकारिता के भविष्य पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान वैचारिक पत्रिका कृति बहुमत का 147 वॉं अंक और कृति वसुन्धरा का 122 वें अंक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, प्रदीप चौबे, विनोद मिश्र, वसुन्धरा सम्मान से पूर्व में सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार गण, नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!