Thursday, November 13, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedप्रदेश के सबसे बड़े महाकन्या भोज में 3300 कन्या माताएं शामिल हुई

प्रदेश के सबसे बड़े महाकन्या भोज में 3300 कन्या माताएं शामिल हुई

द सीजी न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग के श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति द्वारा क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर महाकन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमे हजारों की संख्या में कन्यामाताओं को एक साथ कन्या भोज कराया गया। कन्याभोज में 1 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक की 3300 से ज्यादा कन्यामाताओं को कन्याभोज कराया गया।

आयोजक समिति के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर प्रदेश का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कन्याभोज का आयोजन किया गया। कन्याभोज में सबसे पहले दुर्गाधाम पुरानी गंजमण्डी, गंजपारा में अलग अलग वार्डो से आई सभी कन्यामाताओं को एकात्रित किया गया। यहां समिति की महिला सदस्यों ने सभी कन्यामाताओ को पैर में माहुर (अलाता) लगाया। सभी को माता का श्रृंगार करके चुनरी ओढ़ाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कन्यामाताओं को गंजपारा के दुर्गा मन्दिर लागा गया, जहां सभी कन्यामाताओ को एक साथ बैठाकर कन्याभोज कराया गया

बंटी ने बताया कि कन्यामाताओं की शोभायात्रा में गंजपारावासी अपने अपने घरों के ऊपर से कन्या माताओं के ऊपर फूलों की वर्षा करते रहे। कन्याभोज में शहर के कई वार्डों से पार्षद, पूर्व पार्षदों के अलावा आंगनबाड़ी दीदी और सेविकाओं के सहयोग से कन्यामाताओं को लाया गया।

योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि इससे पहले दुर्गाधाम पुरानी गंजमण्डी में गंजपारा दुर्गाउत्सव समिति द्वारा पण्डाल लगाकर कन्यामाताओ को पानी, बिस्किट और फल का वितरण किया गया। कन्या भोज के बाद सभी कन्या माताओं को भेंट स्वरूप गिफ्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चन्द्राकर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर अल्का बाघमार, राजेंद्र साहू, धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव, प्रकाश सांखला, गौतम जैन, गोपाल शर्मा, अजय शर्मा, अशोक राठी, महेश टावरी, प्रतिभा सुरेश गुप्ता, पायल जैन, प्रवीण भूतड़ा, प्रह्लाद रूंगटा, दीपक चावड़ा, डा मानसी गुलाटी, ऋषभ जैन, राजकुमार वर्मा, कन्या ढीमर, दिनेश साहू, लीना दुबे, नरेंद्र गुप्ता, विवेक मिश्रा, मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, ईशान शर्मा, अर्जित शुक्ला, सुजल शर्मा मनोज श्रीवास्तव राजेश शर्मा प्रकाश सिन्हा सुंदर गुप्ता मनीष सेन आशीष मेश्राम हर्षद पारख सोंटी गुप्ता मोहित पुरोहित ऋषि गुप्ता चिंटू शर्मा नमन खंडेलवाल सुयश गुप्ता अनमोल पांडेय वाशु शर्मा प्रकाश कश्यप सोनल सेन वंश पांडेय वेदांत शर्मा श्रीकांत उपाध्याय दीपक पंडा सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!