Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedशहर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर मचा बवाल : प्रदेश युकां सचिव...

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर मचा बवाल : प्रदेश युकां सचिव एनी पीटर ने धीरज बाकलीवाल और उनके समर्थक कांग्रेस नेता पर लगाए धमकी देने के आरोप

चैनल 9 . लाइफ

दुर्ग। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया तीन दिन पहले शुरू हुई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर अजय कुमार दुर्ग जिले में कांग्रेसजनों से रायशुमारी कर रहे हैं। इस बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर संगठन में बवाल शुरू हो गया है।

आज युवा कांग्रेस की प्रदेश सचिव एनी पीटर ने आरोप लगाया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में से एक पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के समर्थक ने उन्हें दावेदारी करने से रोका। एनी ने बताया कि उन्होंने आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये आवेदन फार्म जमा किया। इस दौरान बाकलीवाल समर्थक एक नेता ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि फार्म न भरें।
एनी पीटर का कहना है कि नामांकन फार्म जमा करते समय पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने उन्हें नामांकन जमा न करने कहा। उन्होंने कहा कि नामांकन वापस लेकर मुझे समर्थन दो।

बाद में धीरज बाकलीवाल के एक समर्थक कांग्रेस नेता ने उनसे धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर धीरज बाकलीवाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष बन गए तो कांग्रेस की राजनीति से एनी को उखाड़ कर फेंक देेंगे।

एनी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और उनके एक समर्थक ने उनसे नामांकन न भरने के लिये कहा। इंकार करने पर उन्हें धमकी दी गई है। शहर अध्यक्ष पद के दावेदार को उनकी दावेदारी से इतना डर क्यों रहे हैं। 
एनी ने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिये सभी कांग्रेसजन दावेदारी कर सकते हैं। इस तरह की राजनीति दुर्भाग्यजनक है। गुटबाजी के चलते उन्हें अध्यक्ष पद के लिये नामांकन फार्म जमा न करने कहा गया। अब उन्हें धमकी दी जा रही है। एनी ने कहा कि इस मामले की शिकायत प्रदेश और दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!