Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedसमर्थन-विरोध के दावे का दौर शुरू, पांच में से चार ब्लॉक कांग्रेस...

समर्थन-विरोध के दावे का दौर शुरू, पांच में से चार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एकमत

चैनल 9 . लाइफ

दुर्ग। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस में दावेदारी का दौर जारी है। इस बीच समर्थन और विरोध का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस नेताओं को फोन घनघनाए जा रहे हैं। समर्थन की अपील की जा रही है। दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी में कुल पांच ब्लाक अध्यक्ष हैं।

जानकारी के अनुसार चार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष के प्रबल दावेदार आरएन वर्मा को समर्थन देने का फैसला कर लिया है। चारों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वोरा समर्थक हैं। इस संबंध में ब्लॉक अध्यक्षों ने कांग्रेस ऑब्जर्वर अजय कुमार को भी अपनी राय बता दी है।

आरएन वर्मा पूर्व में करीब दस साल तक शहर कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। सीधे, सरल और सक्रिय आरएन वर्मा दुर्ग शहर के पूर्व महापौर भी रह चुके हैं। दीर्घ राजनीतिक अनुभव रखने वाले आरएन वर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समर्थन हासिल है। जानकारों का कहना है कि पूर्व विधायक अरुण वोरा भी आरएन वर्मा को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये प्रबल दावेदारों में शामिल एक अन्य दावेदार धीरज बाकलीवाल को एक ब्लाक अध्यक्ष का समर्थन हासिल है। दावा किया जा रहा है कि बाकलीवाल को शहर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का समर्थन भी हासिल है। बाकलीवाल के समर्थक विभिन्न वर्गों के समर्थन का दावा कर रहे हैं, लेकिन आरएन वर्मा की दावेदारी को लगातार बढ़ रहे समर्थन से बाकलीवाल समर्थक फिक्रमंद भी हैं।

ताजा घटनाक्रम में युवा कांग्रेस की प्रदेश सचिव एनी पीटर के आरोपों के बाद बाकलीवाल समर्थकों की बेचैनी बढ़ गई है।गौरतलब है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के तीसरे दिन ही संगठन में उस वक्त बवाल मच गया जब युवा कांग्रेस की प्रदेश सचिव एनी पीटर ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदार पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के एक समर्थक ने उन्हें दावेदारी करने से रोका। एनी ने बताया कि उन्होंने आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये आवेदन फार्म जमा किया। इस दौरान बाकलीवाल और उनके एक समर्थक ने नामांकन जमा न करने कहा। धमकी देते हुए कहा गया कि फार्म न भरें। धीरज समर्थक नेता ने उनसे कहा कि अगर धीरज शहर अध्यक्ष बन गए तो कांग्रेस की राजनीति से एनी को उखाड़ कर फेंक देेंगे। एनी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस मामले की शिकायत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!