Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedपर्यावरण संरक्षण थीम पर रंगोली प्रतियोगिता : पूनम, अनुष्का, ज्योति विजेता

पर्यावरण संरक्षण थीम पर रंगोली प्रतियोगिता : पूनम, अनुष्का, ज्योति विजेता

चैनल 9 . लाइफ

दुर्ग। देवउठनी ग्यारस के अवसर पर ऋषभ ग्रीन सिटी वेलफेयर सोसाइटी, ऋषभ ओनेक्स, और हाई टावर पुलगांव के संयुक्त तत्वाधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता की थीम पर्यावरण संरक्षण एवं हमारी संस्कृति रखी गई थी।

सभी प्रतिभागियों  ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई और अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूनम राठी, द्वितीय अनुष्का भूतड़ा, तृतीय स्थान ज्योति राजपूत ने प्राप्त किया। ऋषभ ग्रीन सिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजकुमार गांधी, सचिव साकेत मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत व कोषाध्यक्ष विजय तापडिय़ा सहित उनकी समस्त टीम द्वारा समस्त विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जज के रूप में कृष्णा नायक, मधु उपस्थित थे।

कॉलोनी वासियों ने प्रतियोगिता आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। आयोजन में ऋषभ ग्रीन सिटी, ऋषभ ओनेक्स और हाई टावर सोसाइटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। रंगोली प्रतियोगिता के कार्यक्रम प्रभारी मनोज गुप्ता, सह कार्यक्रम प्रभारी मुकेश राठी थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!