
चैनल 9 . लाइफ
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वें स्थापना दिवस पर एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं भी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में दुर्ग जिला में जिलाध्यक्ष के रूप में भाजपा का परचम लहराने के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा की सराहना की।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने रजत जयंती महोत्सव पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए उनका वंदन किया। वर्मा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की धरती पर विकास का नया अध्याय जुड़ गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14,263.57 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर प्रदेश को अभूतपूर्व सौगात दी है।
वर्मा ने छत्तीसगढ़ को करोड़ों की सौगात प्रदान कर प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।


