Friday, November 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedपंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन, सर्व समाज ने किया...

पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन, सर्व समाज ने किया स्वागत-अभिनंदन

चैनल 9 . लाइफ 

दुर्ग। सिक्खों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व पर रविवार को सिक्ख समाज द्वारा भव्य नगर-कीर्तन निकाल कर गुरू के मानवता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया। नगर कीर्तन स्थानीय स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा से गुरूग्रंथ साहेब की पूजा-अर्चना कर प्रारंभ हुई। गुरूग्रंथ साहेब को फूलों से सुसज्जित एक खुले वाहन में विराजमान किया गया था। पंज प्यारों ने अगुवाई की। नगर-कीर्तन में गतका दल के करतब (अखाड़ा) का जोशीला प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहा। नगर कीर्तन के दौरान शहर में भक्तिरस और भक्ति-भावना का अद्भुत वातावरण व्याप्त रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ नगर भ्रमण कर गुरु परंपरा के इस पावन उत्सव को भव्यता प्रदान की।


नगर-कीर्तन गाजे-बाजे के साथ गुरूद्वारा से सिंधी धर्मशाला होते हुए राजेन्द्र पार्क चौक पहुंची। इसके बाद जीई रोड होते हुए पटेल चौक से इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्पलेक्स, तकियापारा, पोलसायपारा, अप्सरा टॉकीज चौक, अग्रसेन चौक, शहीद चौक होते हुए वापस गुरूद्वारा पहुंची। यहां नगर-कीर्तन का समापन हुआ।
नगर-कीर्तन का पूरे मार्ग में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों लोगों द्वारा जगह-जगह उत्साह के साथ स्वागत कर सर्वधर्म-समभाव का संदेश दिया गया। विभिन्न संगठनों द्वारा नगर-कीर्तन में शामिल लोगों को पेयजल, फल और अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण कर गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशियां मनाई। नगर-कीर्तन में सिक्ख समाज की महिला व पुरुषों ने सड़कों पर झाडू लगाकर स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
नगर-कीर्तन में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस नेता परमजीत सिंह भुई, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व पार्षद मनदीप सिंह भाटिया, फत्तेसिंह भाटिया, श्री सांई मंदिर समिति अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, शीतला मंदिर समिति अध्यक्ष रोमनाथ साहू, जिला भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष नितेश साहू, युवा कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह भाटिया के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होने गुरूग्रंथ साहेब के दर्शन कर शहर की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
सिंधी धर्मशाला स्टेशन रोड में पूज्य सिंधी जनरल पंचायत और पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा के दरगाह के सामने मुस्लिम समाज के सदस्यों ने नगर-कीर्तन का स्वागत किया। नगर-कीर्तन के समापन पर गुरूद्वारा में गुरू के अटूट लंगर का वितरण किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

नगर कीर्तन में गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा के प्रधान महिंदर पाल सिंह, सचिव जीएस लांबा, हरमीत सिंह भाटिया, अरविंदर सिंह खुराना, दलप्रीत सिंह भाटिया, जितेंदर सिंह, सुखदेव सिंह, प्रिंस कब्बरवाल, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह रंधावा, सुरेन्दर सिंह कब्बरवाल, सतनाम कौर विरदी, मनिंदर सिंह, राजेन्दर पाल अरोरा, तरसेम सिंह ढिल्लन, महेंन्द्र सिंह खालसा, जस्सी सिंह, दुर्ग ट्रक मालिक संघ अध्यक्ष गुरदीप सिंह, इंदरजीत सिंह भाटिया, देवेन्दर सिंह भाटिया, भूपेन्दर सिंह, राजेन्दर सिंह, रिम्पाल सिंह, जसपाल सिंह, दुर्ग-भिलाई गुरूद्वारा के प्रधान, स्त्री सत्संगत की महिला जत्था, खालसा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा सिक्ख समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

गुरु नानक देव जी का जीवन सत्य, करुणा और मानवता का अखंड प्रकाश : वोरा 

दुर्ग। पूर्व विधायक अरुण वोरा नगर कीर्तन में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धा और विनम्रता के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और संगत के साथ सेवा कार्यों में शामिल हुए। वोरा ने कहा कि “गुरु नानक देव जी का जीवन सत्य, करुणा और मानवता के उस अखंड प्रकाश का प्रतीक है जो युगों-युगों तक समाज का मार्ग आलोकित करता रहेगा। उन्होंने हमें यह सिखाया कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं, और सेवा से श्रेष्ठ कोई साधना नहीं।” उनकी वाणी में वह शक्ति है जो मानव मन के अंधकार को दूर कर प्रकाश का मार्ग दिखाती है।
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने किया नगर कीर्तन का स्वागत
दुर्ग। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन का नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वागत किया। सदस्यों ने नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंज प्यारों को फूल माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। श्री गुरु ग्रन्थ साहेब पर पुष्प वर्षा कर माथा टेका और समाज के उत्थान के लिये अरदास की। इस मौके पर नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर से कुलवंत भाटिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, सुरेश जैन, राजेश पारख ने नगर कीर्तन का स्वागत किया और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व बधाई दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!