Friday, January 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकरोड़ों के धान घोटाले के विरोध में बाजे-गाजे के साथ निकली चूहों...

करोड़ों के धान घोटाले के विरोध में बाजे-गाजे के साथ निकली चूहों की बारात : कांग्रेस नेता बोले – करोड़ों का धान चूहों ने नहीं, मंत्री ने किया हजम

चैनल 9 . लाइफ

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सरकारी गोदामों में रखे करोड़ों रुपये के धान को चूहे द्वारा हजम किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने आज चूहों की बारात निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है।

कांग्रेस ने इसे सरकारी धान की लूट बताते हुए कहा कि खुले आम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। यह ऐसा घोटाला है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। धान को चूहों ने नहीं बल्कि भाजपा सरकार के भ्रष्ट मंत्री और अफसरों ने हजम किया है।

दोपहर एक बजे चूहों की बारात राजीव भवन से निकाली गई। शाही रथ पर सवार युवकों को चूहों के मुखौटे पहनाकर बारात निकाली गई। चूहे के भेष में इन युवकों के कपड़ों पर मुख्यमंत्री और मंत्री की तख्ती भी लगी थी। बाजे गाजे के साथ निकली बारात के दौरान कांग्रेसियों ने डांस भी किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बारात में पूर्व विधायक अरुण वोरा, ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू, देवेंद्र देशमुख, चरौदा-भिलाई तीन के महापौर निर्मल कोसरे, पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार, आरएन वर्मा, पूर्व निगम सभापति राजेश यादव, अजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष अलताफ अहमद, गुरदीप भाटिया, संजय कोहले, बंटी साहू, मनीष बघेल, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, विजयंत पटेल, राजकुमार वर्मा, प्रेमलता साहू, अशोक मेहरा, पप्पू श्रीवास्तव, सुशील भारद्वाज, राजू गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!