
चैनल 9 . लाइफ
चूहों की बारात में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा ने करोड़ों के धान धोटाले को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। वोरा ने कहा कि भाजपा सरकार नित नए घोटाले कर रही है। इससे पहले जंबूरी घोटाला राष्ट्रीय स्तर पर छाया रहा। अब भाजपा सरकार कह रही है कि चूहे करोड़ों का धान खा गए। कवर्धा, महासमुंद, बेमेतरा सहित कई जिलों में धान गायब होने पर चूहों का नाम लिया जा रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा का यह कारनामा पूरे देश में चर्चित हो चुका है। इस मामले की जांच होनी चाहिये।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकारी गोदामों में रखे करोड़ों रुपये के धान को चूहे द्वारा हजम करने की बात कहना भाजपा के भ्रष्टाचार का एक उदाहरण मात्र है। भाजपा सरकार जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रही है। धान मुसवा ने नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों ने खा लिया है। यह भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का प्रमाण है। आज चूहों की बारात में मंत्रियों की प्रतीकात्मक बारात निकालकर जनता को सच्चाई से अवगत कराया जाएगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी और भंडारण व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कबीरधाम और महासमुंद जिलों के धान संग्रहण केंद्रों में करोड़ों रुपये का धान गायब होने के मामले में सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार एक-एक कर उजागर हो रहा है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिये।


